Get App

Coal Crisis India: भारत में आखिर क्यों हो गई कोयले की कमी, हम सब पर इसका क्या होगा असर? जानें इस संकट का कारण

ऐसा देश जहां 70% बिजली कोयले का इस्तेमाल करके पैदा होती है, उसके लिए ये एक चिंता का एक अहम कारण है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2021 पर 2:44 PM
Coal Crisis India: भारत में आखिर क्यों हो गई कोयले की कमी, हम सब पर इसका क्या होगा असर? जानें इस संकट का कारण

भारत इस वक्त कोयले की भारी कमी (India Coal Shortage) का सामना कर रहा है। थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक केवल कुछ दिनों के ईंधन की सप्लाई ही कर सकता है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (RK Singh) ने कहा है कि स्थिति "टच एंड गो" वाली है और छह महीने तक "मुश्किल" हो सकती है। ऐसा देश जहां 70% बिजली कोयले का इस्तेमाल करके पैदा होती है, उसके लिए ये एक चिंता का एक अहम कारण है, क्योंकि इससे महामारी के बाद आर्थिक सुधारों के पटरी से उतरने का खतरा है।

ऐसा क्यों हो रहा है?

ये संकट महीनों से बना हुआ है। दरअसल Covid-19 की दूसरी घातक लहर के बाद जैसे ही भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आई, ठीक उसी रफ्तार से बिजली की मांग भी बढ़ी। 2019 में इसी अवधि की तुलना में अकेले पिछले दो महीनों में बिजली की खपत में लगभग 17% की बढ़ोतरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें