Get App

टैक्स सिस्टम में अपराधीकरण खत्म करने के लिए इनकम टैक्स एक्ट लाने पर विचारः वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने भारतीय कंपनियों से बातचीत के बाद बजट को लेकर एक मीडिया ब्रीफिंग में यह बात कही

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2020 पर 6:48 PM
टैक्स सिस्टम में अपराधीकरण खत्म करने के लिए इनकम टैक्स एक्ट लाने पर विचारः वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार इनकम टैक्स एक्ट लाने पर विचार कर रही है। इससे टैक्स सिस्टम में अपराधीकरण खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इंफ्रा में निवेश को बढ़ावा देगी क्योंकि इंफ्रा निवेश से शॉर्ट टर्म, लॉन्ग टर्म फायदा होगा। इसके अलावा इंफ्रा क्रिएशन में सरकार पूरा सहयोग करेगी। सरकार इंफ्रा पाइपलाइन पर मिलकर काम करेगी।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार राज्यों, निजी निवेशकों के साथ काम कर रही है। उन्होंने छूट दिए बिना टैक्स को सरल बनाने की कोशिश की है। LIC पर उन्होंने कहा कि LIC के IPO से रिटेल निवेशकों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही LIC के IPO की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। दूसरी तरफ सरकार को-ऑपरेटिव बैंकों क्रेडिबिलिट बढ़ाने पर फोकस कर रही है। वहीं RBI रेगुलेशन से बैंकों की क्रेडिबिलिट बढ़ेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें