Constitution Day 2022: साल 2015 में मई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "देशवासियों के बीच संवैधानिक मूल्यों" को आगे बढ़ाने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मनाने का ऐलान किया था। इस दिन की घोषणा ऐसे मौके पर की गई थी, जब संविधान की ड्राफ्टिंग समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर (BR Ambedkar) की 125वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) मनाई गई थी। संविधान की ड्राफ्ट कमेटी के दूसरे सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी आदि शामिल थे।
