Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले आज गिरावट आई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 43,393 नए मामले सामने आए हैं और 911 लोगों की मौत हुई है। जबकि कल यानी 8 जुलाई को नए मामले 45,892 आए थे। और कल 817 लोगों की मौत गुई थी।
देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 पहुंच गई है। अब तक इस महामारी से कुल 4,05,939 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में 44,459 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 2,98,88,284 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
Zika Virus: केरल में ज़ीका वायरस का एक केस मिला, 13 मामलों में जांच रिपोर्ट का इंतजार
देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4,58,727 रह गई है। कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा सरकार वैक्सिनेशन पर जोर दे रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 40,23,173 वैक्सीन लगाई गई हैं। जिसके बाद वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 36,89,91,222 पहुंच गया है।
यूपी: CM योगी आदित्यनाथ ने महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट के लिए दिए 1.5 करोड़ रुपये
इडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 8 जुलाई तक कुल 42,70,16,605 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 8 जुलाई को 17,90,708 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
Coronavirus: गंगा में नहीं मिले Covid-19 के अंश, कई शवों के मिलने के बाद सरकार ने कराई स्टडी
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।