Coronavirus Updates: कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले पिछले 24 घंटों में 50,000 से ज्यादा आए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले एक दिन में संक्रमण के 51,667 नए केस सामने आए हैं और 1,329 लोगों की मौत हो गई है।
देश में अभी संक्रमितों की कुल संख्या 3,01,34,445 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 6,12,868 है जबकि 2,91,28,267 लोग इस संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 64,527 लोग रिकवर हुए हैं।
इस महामारी के कारण अब तक देश में कुल 3,93,310 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा सरकार वैक्सिनेशन पर जोर दे रही है। 22 जून से देश के सरकारी अस्पतालों में 18 से ज्यादा उम्र वालों को भी फ्री टीका लगाया जा रहा है।
देश में पिछले 24 घंटे में 60,73,912 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 30,79,48,744 लोगों को वैक्सीन लगायई जा चुकी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 24 जून तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 24 जून को 17,35,781 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।