Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। पिछले 8 दिनों से देश में 10000 से कम मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 4282 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 14 मरीजों की कोरोना संक्रमम से मौत हो गई है। इसमें केरल में 6 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 5,31,547 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव केस की संख्या में गिरावट आई है। एक्टिव केस घटकर 47,246 हो गए हैं।
इसके एक दिन पहले यानी रविवार को 5,874 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 24 कोरोना सक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। सोमवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 4.92 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी है।
देश में कुल 4,49,49,671 संक्रमित मरीज
देश में कुल कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 4,49,49,671 दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की वेबसाइट के मुताबिक, एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.11 फीसदी हैं। जबकि रिकवरी रेट 98.71 फीसदी दर्ज की गई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 4,43,70,878 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। रिकवरी रेट भी 98.71 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 87038 मरीजों का कोरोना टेस्ट हुआ है। अब तक देश में 92.67 करोड़ मरीजों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।