Coronavirus Update: एक दिन में 7171 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस में आई गिरावट

Coronavirus Update: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में 7171 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 40 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव केस की संख्या में भी गिरावट आई है। देश में एक्टिव केस घटकर 51,354 रह गए हैं

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 11:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से नए मामलों में कमी आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 7171 नए मामले दर्ज के हैं। इस दौरान 40 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। इसके एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 7533 नए मामले दर्ज किए गए थे। कुल मिलाकर कल के मुकाबले आज नए मामलों में गिरावट आई है। वहीं हेल्थ मिनिस्ट्री (Health Ministry) के डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिली है। मौजूदा समय में एक्टिव केस घटकर 51,314 रह गए हैं। इसके पहले एक्टिव केस 53,842 थे।

देश में पिछले 24 घंटे में 40 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। इसमें 15 मरीज केरल के शामिल हैं। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 5,31,508 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ दर्ज की गई है।

रिकवरी रेट 98.70 फीसदी


हेल्थ मिनिस्ट्री की वेबसाइट के मुताबिक, एक्टिव केस कुल संक्रमण केस का 0.11 फीसदी हैं। जबकि रिकवरी रेट 98.70 फीसदी दर्ज की गई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 4,43,56,693 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं अब कोविड वैक्सीन की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। इस बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में 19 से 27 अप्रैल तक कोरोना संक्रमण से 40 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दिल्ली में गुरुवार को 865 नए मामले सामने आए हैं और पॉजिटिविटी रेट 16.9 फीसदी दर्ज की गई है।

Weather Update: दिल्ली वालों के लिए आज सुहाना हो सकता है मौसम, यूपी, बिहार समेत इन जगहों पर बारिश की संभावना

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।