Weather Update: मई का महीना बस 1-2 दिनों में शुरू होने ही वाला है। इसी बीच भारत के मैदानी इलाकों में रहने वालों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है। अप्रैल के आखिरी दिनों में उत्तर भारत समेत देश के कई सारे इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है। जिस वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाके के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले भारत के कई सारे हिस्सों में हीटवेव और भयंकर गर्मी की स्थिति बनी हुई थी।
अप्रैल के आखिरी दिनों और मई के शुरुआती दिनों से पहले मौसम ने अपना मिजाज बदला है। अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं मई के शुरुआती दिनों में भी ऐसा कहा जा रहा है कि मौसम सुहाना बना रहेगा। अगर हम आज यानी 29 अप्रैल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही साथ बादल छाए रहने के भी आसार हैं।
कितना हो सकता है दिल्ली का तापमान
भले ही आज यानी शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है लेकिन इसके बावजूद यहां के तापमान में कोई भी बदलाव ना होने की उम्मीद जताई गई है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि ऐसी भी उम्मीद जाताई गई है कि आने वाले समय में दिल्ली का तापमान नीचे जा सकता है और गर्मी से राहत मिल सकती है।
यूपी में भी बारिश के आसार
दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश और आंधी के आसार हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही साथ बारिश या फिर धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं तापमान में भी कुछ कमी आने का संकेत हैष लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक यूपी के अलावा छत्तीसगढ़, तेलांगना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गैंगेटिक रीजन में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यूपीस बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना भी है।