Get App

Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 18,166 नए मामले, 214 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,53,475 पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2021 पर 6:11 PM
Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 18,166 नए मामले, 214 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज कल के मुकाबले काफी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,166 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 214 दिन में सबसे कम हैं। एक दिन में 214 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं कल यानी 09 अक्टूबर को 19,740 नए मामले सामने आए थे और 248 लोगों की मौत हो गई थी। 

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,39,53,475 पहुंच गई है। वहीं अब तक 4,50,589 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2,30,971 है।

पिछले 24 घंटे में 23,624 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,32,71,915 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 94 करोड़ पार कर गया है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकडा 94,70,10,175 पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 09 अक्टूबर तक कुल 58,25,95,693 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 09 अक्टूबर को 12,83,212 सैंपल टेस्ट किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें