Coronavirus Updates: कोरोनावायर संक्रमण के मामलों में शनिवार को थोड़ी कमी आई थी लेकिन रविवार 10 जुलाई को एकबार फिर केस बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश भर से 18,257 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14,553 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
रविवार को देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,28,690 रही। जबकि पॉजिटिव होने की दर अभी 4.22% चल रही है। देश में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 4,36,04,394 है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,25,028 पहुंच गई है। इस महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,386 पहुंच गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि इस महामारी से रिकवर होने वालों की दर 98.51% है।
6 जुलाई को हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक रिलीज जारी करके बताया था कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए 1,98,20,86,763 डोज दिए जा चुके हैं।
महाराष्ट्र का क्या है हाल?
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र से 2760 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 18% हिस्सेदारी मुंबई की है। एक दिन में महाराष्ट्र में संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,47,976 पहुंच गई है।