Get App

Coronavirus: 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा वैक्सीनेशन, सबसे पहले हेल्थवर्कर्स, बुजुर्गों को लगेगा टीका

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक समीक्षा बैठक की, जिसमें ये फैसला लिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2021 पर 8:21 AM
Coronavirus: 16 जनवरी से देशभर में शुरू होगा वैक्सीनेशन, सबसे पहले हेल्थवर्कर्स, बुजुर्गों को लगेगा टीका

केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के वैक्सीनेशन प्रग्रोम को शुरू करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत सरकार ने शनिवार को बताया कि 16 जनवरी से देशभर में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक समीक्षा बैठक की जिसमें ये फैसला लिया गया है।

पीएम मोदी की बैठक के बाद सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि COVID-19 वैक्सीनेश अभियान में लगभग 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। हेल्थ वर्कर्स के बाद लगभग 27 करोड़ कोमॉर्बिडिटी वाले 50 साल की कम और ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

दरअसल प्रधानमंत्री ने आज कोरोना वैक्सीनेश के लिए राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों और देश में COVID-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया थी।

सरकार के बयान के मुताबिक, एक डिजिटल वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टिम के जरिए वैक्सीन के स्टॉक, स्टोरेज तापमान और लाभार्थियों की ट्रैकिंग की समय-समय पर सही जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से कैंडिडेट्स सेशन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। साथ ही उसके जरिए उनकी वैरिफिकेशन और टीकाकरण प्रमाणपत्र देने में भी काफी मदद मिलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें