COVID-19 Update: चीन, अमेरिका और जापान समेत कई देशों में कोरोना की नई लहर आ गई है। वहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भारत में फिलहाल संक्रमण काबू में है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि हफ्तेभर में नए मामलों में 14 फीसदी का उछाल आया है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में 188 नए मामले सामने आए हैं। रिकवरी रेट 98.80 फीसदी पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 4,41,43,483 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले बढ़कर 3,468 हो गए हैं। जबकि कल एक्टिव केस 3,421 थे।
