Covid-19: चीन में कोरोना महामारी का खतरा पूरी दुनिया में बढ़त जा रहा है। रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन में कोरोना से हालात बदतर हैं। इस बीच भारत में कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आज यानी 27 दिसंबर 2022 को देश भर में मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों जैसे मरीजों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ऑक्सीजन बेड से लेकर, ICU बेड, वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी पर भी गौर किया जाएगा। मौजूदा टेंशन ऐसे समय में बढ़ी है जब त्योहार और नए साल के वेलकम की तैयारियां हो रही हैं।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ से बचने और मास्क पहनने की अपील की है। कर्नाटक में तो स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने किसी भी कोविड आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत अस्पतालों को सामान्य दवाएं खरीदने के लिए 104 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि चीन और दुनिया के दूसरे देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच एहतियाती उपायों के तहत आज देशभर में सभी कोविड अस्पतालों में 'मॉक ड्रिल' होगी। इसमें राज्य के सभी स्वास्थ्य मंत्री अपने स्तर पर हिस्सा लेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टरों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि इस तरह की तैयारियों से हमें अपनी तत्परता में मदद मिलेगी। अगर कोई कमी है तो उसे दूर किया जा सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।
इन तैयारियों पर रहेगी नजर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को मॉक ड्रिल करने की अपील की है। Mock drill के जरिए अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर कितना है? पीपीई किट कितनी है। N95 मास्क और वेंटिलेटर की कितनी संख्या है? कोविड वार्ड कितने तैयार हैं? बेड की संख्या कितनी है? संकट की स्थिति में ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं या नहीं। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति आदि के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मांडविया ने कहा कि लोगों को अफवाहों से दूर रहना चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल में कोविड-19 पर आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।