कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होने वालों को 3 महीने बाद लगेगा टीका: केंद्र

कोरोनावायरस वैक्सीन की कमी के बीच इस फैसले से उन लोगों को टीका लगाया जा सकता है जिन्हें संक्रमण नहीं हुआ है

अपडेटेड May 19, 2021 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों को तीन महीने बाद टीका लगाया जाएगा। सरकार ने वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की सिफारिशों के बाद यह फैसला किया है।

सरकारी पैनल ने कोरोनावायरस संक्रमण के हालात और ग्लोबल साइंटिफिक एविडेंस और एक्सपीरियंस के आधार पर सिफारिशें की हैं।  

सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हेल्थ मिनिस्ट्री ने इन सिफारिशों को मान लिया है।" इसके बारे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बता दिया गया है।

जानिए किन हालातों में कोरोनावायरस का टीका लेना टल सकता है

अगर कोई कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हुआ है तो उसे 3 महीने बाद ही टीका लगेगा।

कोरोनावायरस से संक्रमित ऐसे लोग जिन्हें इलाज के दौरान एंडीबॉडीज या प्लाज्मा दिया गया हो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तीन महीने बाद टीका लगेगा।


ऐसे लोग जिन्हें पहला डोज लग चुका है और दूसरा डोज लेने से पहले संक्रमण हो गया तो दूसरा डोज 3 महीने बाद लगेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।  

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।