Covid LIVE Updates: देश में कोरोना से बढ़ी टेंशन, देश में कोरोना के 196 नए मामले दर्ज

Covid LIVE Updates: देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। चीन और जापान में कोरोना से हाल बेहाल हैं। भारत में भी खतरे की स्थिति पैदा होती जा रही है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। विदेशों से आए यात्रियों की दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेंडम कोविड जांच की जा रही है

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए हैं

Covid LIVE Updates: दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चीन, जापान जैसे कोरोना की मार से जूझ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश भर में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान जहां भी जाएं कोरोना के प्रति सतर्क रहें। मास्क लगाएं और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट से आए हुए यात्रियों की रैंडम कोविड जांच जारी है। इसमें कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं।

ओमीक्रोन BF.7 वेरिएंट के कारण चीन (China) में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच चीन ने अपने डेली केस का डेटा भी छिपा रहा है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन में हर रोज करोड़ों नए केस मिल रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है।

दिल्ली में विदेश से आए यात्रियों का Rapid Covid Test


विदेशों से आए यात्रियों की दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेंडम कोविड जांच की जा रही है। दूसरे दिन की जांच में रविवार को कुछ यात्रियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से रविवार को शाम 7 बजे तक 435 यात्रियों की जांच की गई है। जिसमें संक्रमण की दर आधी फीसदी पाई गई है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81,36,511 हो गई है। वहीं राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 148 है।

Covid Live Updates: भारत में चीन समेत 4 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR टेस्ट जरूरी, एक दिन में 227 नए केस दर्ज

बिहार सरकार अलर्ट

बिहार सरकार का कहना है कि हम रोजाना कोविड टेस्ट कर रहे हैं और वैक्सीन भी लगा रहे हैं। रोजाना करीब 45,000-50,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। बिहार सरकार अलर्ट है। मरीजों को लाज मुहैया कराया जा रहा है। बाहर से आए हुए लोगों से हमें सावधान रहना होगा।

तमिलनाडु में BF.7 वेरिएंट के मरीज नहीं

वहीं तमिलनाडु में ओमीक्रोन BF.7 वेरिएंट से संक्रमित कोई भी मरीज नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में ओमीक्रोन के XBB वेरिएंट के मरीज हैं। अब तक यहां BF.7 वेरिएंट से संक्रमित मरीज सामने नहीं आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक पी संपत ने कहा कि तमिलनाडु में XBB वेरिएंट के मरीज ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि BA.2, BA.5 और यहां तक डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) से भी संक्रमित मरीज हैं। लेकिन BF.7 वेरिएंट से संक्रमित मरीज नहीं हैं।

देश में एक दिन में 196 नए मामले दर्ज

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 196 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी से कम है। वहीं इसके एक दिन पहले यानी रविवार 227 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में कल के मुकाबले आज बड़ी राहत मिली है। कल दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। शनिवार को 201 नए मामले दर्ज किए गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।