Covid Vaccine: भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कोरोना वायरस के खिलाफ नेजल वैक्सीन (Nasal vaccine) वैक्सीन बना दी है। इसे ड्रग कंट्रोलर (DCGI) की ओर से इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए मंजूरी भी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई में मजबूत हथियार का काम करेगा।
