ICC World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत से शुरू हुआ। इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच होंगे। 10 टीमें 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहली बार भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है जबकि इससे पहले चार बार वो दूसरे देशों के साथ मिलकर 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस वर्ल्ड कप किस टीम का पलड़ा है भारी-
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
वनडे में रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का भले ही पलड़ा भारी है। लेकिन, इस मैच में दोनों टीमों कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कुल दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों में ही ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। वहीं वनडे में वर्ल्ड कप के अलावा दोनों टीमों में सिर्फ एक ही मैच हुआ है। साल 2012 में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया 66 रनों से जीती थी। अगर आज अफगानिस्तान टीम जीतती है तो उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये पहली जीत होगी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। इस मैदान पर अब तक 26 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 14 बार और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं। फर्स्ट इनिंग में औसत स्कोर 260 है। हाईएस्ट टीम स्कोर 2015 में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 438 रन बनाया था। वहीं लोवेस्ट टीम स्कोर 55 है जो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में बनाया था।
AUS vs AFG संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा और मिशेल स्टार्क।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक।