Cricket World Cup 2023 NED vs SL: नीदरलैंड और श्रीलंका की होगी भिड़ंत, कौन बढ़ेगा प्वाइंट्स टेबल पर आगे

ODI World Cup 2023 Today Match: 21 अक्टूबर को नीदरलैंड बनाम श्रीलंका की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों का मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम लखनऊ में होगा। इस ODI में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम का ये चौथा-चौथा मैच होगा। एक तरफ नीदरलैंड प्वाइंट्स टेबल पर आठवें पायदान पर है। वहीं श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल पर दसवें स्थान पर है। दोनों टीमों का इस ODI वर्ल्ड कप में आपस में ये पहला मुकाबला है। जानिए प्लेइंग इलेवन में कितना किया गया है बदलाव-

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 8:19 AM
21 अक्टूबर को लखनऊ स्टेडियम में श्रीलंका और नीदरलैंड की भिड़ंत होने जा रही है।

ICC World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत से शुरू हुआ। इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच होंगे। 10 टीमें 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहली बार भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है जबकि इससे पहले चार बार वो दूसरे देशों के साथ मिलकर 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। 21 अक्टूबर को लखनऊ स्टेडियम में श्रीलंका और नीदरलैंड की भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस वर्ल्ड कप किस टीम का पलड़ा है भारी-

श्रीलंका बनाम नीदरलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

नीदरलैंड और श्रीलंका की टीमें आज तक ODI फॉर्मेट में 5 बार आमने-सामने आई हैं जिसमें से श्रीलंका ने ही पांचों बार मुकाबला जीता है। श्रीलंका ने अब तक पिछले तीन मुकाबले हारे हैं। वहीं नीदरलैंड ने अब तक सिर्फ एक मुकाबला जीता है और बाकि के दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका जहां दसवें पायदान पर है नीदरलैंड आठवें स्थान पर जमा हुआ है।

नीदरलैंड और श्रीलंका में से किस टीम का पलड़ा भारी

श्रीलंका ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से 102 रनों से मैच हारा था। इसके बाद श्रीलंका महज एक विकेट से पाकिस्तान से मुकाबला हारी। तीसरे मैच में श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 216 रनों का टारगेट ही चेज नहीं कर पाई। लगातार तीन हारों का सामना करने के बाद अब श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। नीदरलैंड पहले मुकाबले में पाकिस्तान का दिया 286 रनों का टारगेट ही चेज नहीं कर पाई। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के 323 रनों के टारगेट से 100 रन पहले ही सिमट गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ नीदरलैंड का बल्ला और गेंदबाजी ने जमकर कमाल दिखाया। नीदरलैंड ने ये मैच 38 रनों से जीता।

अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट


इस वर्ल्ड कप में अभी तक लखनऊ में जितने भी मैच हुए हैं, उनमें गेंदबाजों को फायदा होते देखा गया है। इस पिच पर स्पिनर्स को भी कुछ मदद मिली है, लेकिन उम्मीद है कि पिच पर थोड़ी अधिक घास होगी, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकता है।

किस खिलाड़ी का चलेगा बल्ला किसकी बोलेगी गेंद

श्रीलंका के बल्लेबाजों में से साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुसल मेंडिस का बल्ला जमकर चला था वहीं गेंदबाजों में दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी दिलशान ने ही लंका की टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए। सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस और पाथुम निसंका के बल्ले से पाक के खिलाफ कुछ कमाल की पारियां निकलीं। इन खिलाड़ियों में मैच का रुख बदलने का दम है।

बात करें नीदरलैंड के खिलाड़ियों की तो पाकिस्तान के खिलाफ बास डे लीड और विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा रन टीम के स्कोर में जोड़े थे। वहीं इस मैच में बास दे लीड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके थे।न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में कॉलिन एकरमैन ने सबसे अधिक रन बनाए तो विकेटें गिराने में रूलोफ वैन डेर मेरवे और आर्यन दत्त का हाथ रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लोगान वैन बीक ने तीन विकेट झटके वहीं सभी बल्लेबाजों ने थोड़ा-थोड़ा करके स्कोर को आगे बढ़ाया था और मैच अपने नाम किया था।

इजराइल और हमास जंग के बीच बड़ा खुलासा, ISIS की तरह है हमास के काम करने का तरीका

NED vs SL की संभावित प्लेइंग इलेवन

नीदरलैंड:  विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा/दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।