Get App

SA vs AUS World Cup Semifinal: फाइनल में जाने के लिए आखिरी कोशिश, साउथ अफ्रीका की है ऑस्ट्रेलिया से बड़ी लड़ाई

ODI World Cup 2023 Today Match: 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। साउथ अफ्रीका का पलड़ा इस वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया से भारी है लेकिन कंगारू भी कुछ कम नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से सेमी फाइनल में जगह बनाई है। जानिए प्लेइंग इलेवन में कितना किया गया है बदलाव-

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 9:03 AM
SA vs AUS World Cup Semifinal: फाइनल में जाने के लिए आखिरी कोशिश, साउथ अफ्रीका की है ऑस्ट्रेलिया से बड़ी लड़ाई
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने जा रही है।

ICC World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने अपने दमदार प्रदर्शन की मदद से सेमी फाइनल में जगह बनाई। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी कुछ कम नहीं है, हार से शुरुआत करने वाली इस टीम ने सेमी फाइनल तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। 16 नवंबर को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने जा रही है। जानिए रिकॉर्ड्स में किसका पलड़ा भारी-

SA बनाम AUS का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 31 सालों में 109 मैच हुए हैं जिसमें से साउथ अफ्रीका का पलड़ा कंगारूओं पर भारी है। अफ्रीका ने इन मुकाबलों में से ऑस्ट्रेलिया को 55 बार हराया है जबकि ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के मुंह से सिर्फ 50 मैच जीत पाई है। वहीं एक मैच का बेनतीजा और तीन मैच टाई रहे। वहीं ODI वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 7 बार भिड़ चुके हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 से मुकाबले बराबर किए हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है।

ईडन गार्डन्स के कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान होता है। वहीं, इस पिच पर गेंदबाजों के लिए रन रोकना चुनौतियों से भरा होता है। इसके अलावा टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। टीमें इडन गार्डन्स में रनों का पीछा करना पसंद करती है। हालांकि, इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद जरूर मिलती है। 

IND vs NZ: कोहली का रिकॉर्ड, शमी का कमाल; न्यूजीलैंड को हरा चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

SA vs AUS संभावित प्लेइंग इलेवन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें