India Vs Srilanka: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के आखिरी वनडे मैच में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है और इसी के साथ इंडियन टीम ने इस सीरीज को भी अपने नाम किया। बता दें कि श्रीलंका की टीम भारत के टूर पर थी। जहां पर उसे 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेलने थे। बता दें कि जहां भारत ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया वहीं वन डे सीरीज के भी सभी मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम किया। आइये जानते हैं मैच का पूरा अपडेट।
थिरुअनंतपुरम के मैदान पर सीरीज का तीसरे मैच में इंडियन टीम के कैप्टन रोहित शर्मा मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करने आए रोहित और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिखाई। हालांकि कप्तान रोहित शुरुआती लय को बरकरार नहीं रख पाए और 42 रन बना कर करुणारत्ने का शिकार बने। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने अपनी पुरानी फॉर्म को जारी रखा। विराट और शुभमन ने तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। शुभम गिल 116 रनों की शानदार पारी खेल बी राजिता की गेंद पर आउट हुए। हालांकि इस दौरान कोहली ने अपनी विराट फॉर्म को जारी रखते हुए अपने करियर का 74वां इटरनेशनल शतक जड़ा। कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के लगाए। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 390 रनों का विशाल टार्गेट दिया।
धराशाई हुए श्रीलंका के बल्लेबाज
390 रनों के विशाल स्कोर का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम केवल 73 रनों पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका के टीम की शुरुआत बेहद खराब रही ओपनर अविष्का फर्नांडों केवल 1 रन बना कर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक में पहुंच पाए। नुवानिडू फर्नांडो 19 रन बना कर सबसे बड़े स्कोरर रहे। गेंदबाजी में जहां मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में केवल 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया तो वहीं मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को भी दो-दो सफलताएं मिली।