IPL 2022: पुरुष IPL के साथ ही मई में खेला जाएगा महिला IPL, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में होंगे सभी मैच

IPL 2022: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पुरुष IPL के साथ ही मई में खेला जाएगा महिला IPL

क्रिकेट को चाहने वालों के लिए इस बार का इंडियन प्रिमयर लीग 2022 (IPL 2022) दोगुना रोमांचक होने वाला है। BCCI ने IPL 2022 को भारत में ही कराने का फैसला किया है। बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोनावायरस कुछ ज्यादा गंभीर स्थिति पैदा नहीं करता, तब तक ये IPL भारत में ही खेले जाने की संभावना है। हालांकि, BCCI ने प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू की कोई जानकारी नहीं दी।

इस दौरान सौरव गांगुल ने एक अहम बात की जिक्र किया। उन्होंने रेगुलर IPL के बीच में महिला T-20 चैलेंज (महिला IPL) कराने की बात भी कही है। महिला IPL के मुकाबले इस साल मई में खेले जाएंगे।

महिला IPL पर क्यो बोले सौरव गांगुली?


BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल शुरू करने की संभावना के बारे में खुलासा करते हुए दावा किया कि देश में महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद यह संभव होगा।

महिला IPL की शुरुआत के लिए भारतीय महिला क्रिकेटरों, जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना से फोन आए हैं। इससे आने वाली महिला सितारों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ घुलने मिलने और बहुमूल्य अनुभव और एक्सपोजर हासिल करने में मदद मिलेगी।

IPL 2022: भारत के इन शहरों में खेले जा सकते हैं लीग मैच, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वेन्यू को लेकर साफ किया रुख

गांगुली ने स्पोर्टस्टार को बताया, "महिला टी20 चैलेंज इस साल फिर मई के महीने में होगा। उम्मीद है कि भविष्य में महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने पर हम एक बड़े महिला IPL की मेजबानी कर पाएंगे, लेकिन इस साल IPL प्लेऑफ के दौरान महिला T20 चैलेंज होगा।"

उन्होंने कहा, "जहां तक ​​वेन्यू का सवाल है, हम महाराष्ट्र-मुंबई और पुणे में मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहे हैं। हम नॉकआउट फेज के लिए वेन्यू पर बाद में फैसला करेंगे।"

मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

BCCI ने अभी तक आधिकारिक तौर पर IPL 2022 की शुरुआत की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन बोर्ड सचिव जय शाह ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना है।

यह आईपीएल दो नई फ्रेंचाइजी - लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद टीम भी जुड़ने जा रही हैं, जिससे IPL में कुल टीमों की संख्या 10 हो जाएगी।

सभी फ्रेंचाइजी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में सही खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेंगी। कुल 590 क्रिकेटरों के लिए बोली लगाई जाएगी और सभी की निगाहें रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, डेविड वार्नर, क्विंटन डी कॉक, पैट कमिंस, फाफ डु प्लेसिस, जोफ्रा आर्चर जैसे बड़े नामों पर होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।