IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नीलामी में इंग्लैंड के सैम करेन ने इतिहास रच दिया है। सैम करेन (Sam Curran) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही वह IPL नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।