17 अप्रैल 2011
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। डी.वाई पाटिल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में दिल्ली ने पुणे को तीन विकेट से हरा दिया।
पुर्ण टीम द्वारा जीत के लिए रखे गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने चार गेंद शेष रहते सात विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 46 रन बनाए जबकि कप्तान वीरेंद्र सेहवाग ने 37 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले, पुणे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे जिसमें कप्तान युवराज सिंह के 66 रन और जेसी राइडर के 60 रन शामिल थे। इसके अलावा युवराज ने चार विकेट भी झटके।
