Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Biparjoy) गुजरात के जखाऊ पोर्ट पर लैंडफॉल करेगा। उससे पहले ही समुद्र में खलबली जारी है। देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। गुजरात के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र सरकार पूरे मामले में अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच सरकार ने समुद्र के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 37,800 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि जखाऊ में गुरुवार की शाम 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान आज सबसे ज्यादा असर दिखेगा। इसे लेकर द्वारका और कच्छ जिले में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान से निपटने के लिए NDRF की 15 और SDRF की 12 टीमें तैनात कर दी गई हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने तैयारियों की समीक्षा की। इसके लिए वो मंगलवार की रात राज्य सरकार के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (emergency operations centre) का दौरा किया। मौसम विभाग का मानना है कि चक्रवाती तूफान से काफी नुकसान हो सकता है। कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार समुद्र तट से 10 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को पहले निकालने का लक्ष्य रखा है। अब चत चक्रवात से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने का अभियान बुधवार तक जारी रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरोजय 15 जून को कच्छ जिले के मांडवी के पास पहुंचेगा। इस दौरान 125-135 किमी प्रति घंटे से लेकर 150 किमी प्रति घंटे की तक की तेज हवाएं चलेंगी। टकराने के बाद इसकी रफ्तार धीमी हो जाएगी।
पड़ोसी राज्य गुजरात में तूफान की आहट को देखते हुए मुंबई को भी अलर्ट पर रखा गया है। यहां हाई टाइड (ज्वार भाटा) देखा गया था। तेज हवाओं और बारिश से होने वाले नुकसान की आशंका को देखते हुए NDRF की पांच टीमें मुंबई में तैनात हैं। जबकि 15 को तैयार रखा गया है। राहत, तलाश और बचाव अभियान के लिए नौसेना के जहाज और हेलिकॉप्टर भी अलर्ट मोड पर हैं।
कराची की ओर बढ़ रहा बिपरजोय
चक्रवातीय तूफान पाकिस्तान के तट की ओर बढ़ रहा है। इस समय तूफान कराची के तट से 380 किमी और थट्टा से 390 किमी की दूरी पर है। पाकिस्तान की एजेंसियों को अलर्ट पर कर दिया गया है।
पाकिस्तान में लोगों को निकाला जा रहा
पाकिस्तान में सिंध प्रांत की सरकार ने बिपरजोय के तट के करीब पहुंचने के साथ ही बदीन जिले के तटवर्ती इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। पाक मीडिया के मुताबिक, चक्रवात अभी कराची से लगभग 600 किमी दक्षिण दिशा में बना हुआ है। शाह बंदर द्वीप से अब तक 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।