Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Biparjoy) गुजरात के जखाऊ पोर्ट पर लैंडफॉल करेगा। उससे पहले ही समुद्र में खलबली जारी है। देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। गुजरात के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र सरकार पूरे मामले में अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच सरकार ने समुद्र के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 37,800 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।
