भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि गुजरात के पोरबंदर के दक्षिण में स्थित दक्षिण-पूर्व अरब सागर में मौसम की गड़बड़ी उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकती है और एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। अपने बुलेटिन में, मौसम विभाग ने बताया कि ये डिप्रेशन (Depression) सुबह 5:30 बजे तक, गोवा के लगभग 920 Km दक्षिण-पश्चिम में, मुंबई से 1,120 Km दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 1,160 Km दक्षिण में, और पाकिस्तान के कराची से 1,520 Km दक्षिण में था। अगर ये दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवात तूफान (cyclonic storm) के रूप में तब्दील हो जाएगा, तो इसका नाम बिपारजॉय (Biparjoy) रखा जाएगा।
