Cyclone Mandous: दक्षिण भारत में चक्रवात मांडोस का खतरा, तमिलनाडु, चेन्नई, पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका

Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान मांडोस की वजह से अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मांडोस तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आन्‍ध्रप्रदेश पर इस तूफान का असर पड़ सकता है। चक्रवात के बाद हल्की ठंड बढ़ सकती है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 9:17 AM
चक्रवात का असर बंगाल में नहीं पड़ेगा। लेकिन बाद में पारा गिरने के आसार हैं

Cyclone Mandous: बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ चक्रवात मांडोस (Cyclone Mandous) तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ रहा है। तूफान की वजह से मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में भारी बारिश, बिजली और तेज हवा की आशंका जताई जा रही है। खतरे की आशंका को देखते हुए NDRF, नेवी और अन्य संस्थाओं को तैयार रहने के लिए कहा गया है। संयुक्त अरब अमीरात में इस चक्रवात को मांडोस का नाम दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम और बंगाल की खाड़ी में सटे दक्षिण पूर्व में गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

मौसम विभाग ने कहा था कि चक्रवात के 8 दिसंबर तक बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तक पहुंचने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा चक्रवात


मौसम विभाग का कहना है कि यह बाद के 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से सटे इलाकों में 65.75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रवात मांडोस के चलते अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि मांडोस का सीधा असर बंगाल पर नहीं पड़ेगा। लेकिन बंगाल में पारा गिरेगा। राज्य के लोग दिसंबर की शुरुआत में सुहावनी सर्दी का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। कुल मिलाकर मांडोस से कारण प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं।

Heat Waves: भारत जल्द ही ऐसी भीषण लू का सामना करेगा, जो लोगों के बर्दाश्त से बाहर होगा, वर्ल्ड बैंक की आई डरावनी रिपोर्ट

इन राज्यों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने आगे कहा कि गुरुवार को तटीय तमिलनाडु, पुडुटेरी और कराईकल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। हालांकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 दिसंबर को भी बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।