Cyclone Tauktae: PM मोदी ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे, गुजरात को 1000 करोड़ रुपए का फंड

PM मोदी ने अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए और घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की

अपडेटेड May 19, 2021 पर 9:22 PM
Story continues below Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को गुजरात (Gujarat) में चक्रवात तौउते (Cyclone Tauktae) प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, उन्होंने राज्य में तत्काल राहत उपायों के लिए 1,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने पूरे भारत में चक्रवात ताउते के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए और घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।

प्रधान मंत्री ने कहा है कि सभी प्रभावित राज्यों को केंद्र को अपना आकलन भेजने के बाद तत्काल वित्तीय सहायता दी जाएगी। केंद्र राज्य में नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम तैनात भेजेगा और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए रूपानी सरकार को सहायता का आश्वासन दिया है।

पीएम मोदी ने बुधवार को उन क्षेत्रों का जायजा लिया, जो गुजरात और दीव में चक्रवात तौउते से प्रभावित हुए थे, जिसमें उना, दीव, जाफराबाद और महुवा जैसे क्षेत्रों को शामिल हैं। वह आज अहमदाबाद में समीक्षा बैठक भी करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे और चक्रवात तौउते के बाद राज्य में स्थिति का जायजा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि PM मोदी दिल्ली से भावनगर पहुंचे और ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई अड्डे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने उनका स्वागत किया।

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, "चक्रवात तौउते के मद्देनजर स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात और दीव के कुछ हिस्सों का हवाई सर्वेक्षण किया। केंद्र सरकार चक्रवात से प्रभावित सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।