Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, मर्सिडीज टीम ने किया दुर्घटनास्थल का दौरा

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा। मिस्त्री का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया था

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 9:12 AM
साइरस मिस्त्री का आज अंतिम संस्कार होगा।

Cyrus Mistry Death: गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे  मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। वर्ली शवदाह गृह 2015 में खुला था। तभी से मुंबई के ज्यादातर पारसी समुदाय के लोग अपने दिवंगत परिजनों को 'टावर ऑफ साइलेंस' के ऊपर रखने के बजाय उनका दाह संस्कार करने को तरजीह दे रहे हैं।

मर्सिडीज टीम ने किया दौरा

इस बीच जर्मन लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz)की एक टीम ने सोमवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। कहा जा रहा है कि कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसमें साइरस मिस्त्री समेत एक अन्य शख्स की मौत हो गई है। यह दुर्घटना मुंबई से करीब 100 किमी दीर पालघर में हुई है।


महिला चला रही थी कार

जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे। उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ (gynaecologist) अनाहिता पंडोल (Anahita Pandole) के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोले भी बैठे हुए थे। पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल बैठे हुए थे। जिनकी हादसे में मौत हो गई। डेरियस को गुजरात के वापी से मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया है।

Cyrus Mistry Death Reasons: मिस्त्री के साथ हादसे को लेकर पुलिस ने गिनाए ये कारण, सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा जानलेवा

अनाहिता की होगी सर्जरी

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अनायता की स्थिति में सुधार के बाद सर्जरी की जाएगी। वहीं उनके पति डेरियस को ICU (Intensive Care Unit) में भर्ती कराया गया है। अनाहिता के कूल्हे में फ्रैक्चर (hip fracture) हुआ है। जबकि उनके पति डेरियस पंडोले के जबड़े (jaw fractures) में फ्रैक्चर हुआ है। डेरियस आगे की सीट पर बैठे थे।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।