Get App

तिरुपति बालाजी: VIP सिफारिश नहीं है तो 10,000 रुपए देकर कीजिए VIP दर्शन

शुरू में यह सुविधा ऑफलाइन होगी लेकिन बाद में यह बुकिंग ऑनलाइन भी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2019 पर 2:45 PM
तिरुपति बालाजी: VIP सिफारिश नहीं है तो 10,000 रुपए देकर कीजिए VIP दर्शन

Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD)। तिरुमाला के मशहूर भगवान वेंकटेश्वर के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की है। इस ट्रस्ट ने हाल ही में VIP दर्शन की नई व्यवस्था शुरू की है। कुछ दिनों पहले ही TTD ने "श्रीवाणी ट्रस्ट" शुरू किया है और कहा है कि जो भी भक्त VIP दर्शन करना चाहता है उन्हें "श्रीवाणी ट्रस्ट" में 10,000 रुपए का दान देना होगा।

TTD के एडिशनल एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ए वी धर्म रेड्डी ने कहा है कि जिन श्रद्धालुओं के पास VIP सिफारिश पत्र नहीं है वो ट्रस्ट में 10,000 रुपए देकर VIP दर्शन का फायदा उठा सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि 10,000 रुपए दान करने के बाद श्रद्धालुओं को एक काउंटर से VIP दर्शन पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि TTD फिलहाल हर परिवार को अधिकतम 9 टिकट ही जारी करने का फैसला किया है।

अधिकारी ने कहा कि VIP दर्शन पत्र जमा करने के बाद श्रद्धालु चाहें तो अतिरिक्त 500 रुपए का भुगतान करके अगले दिन सुबह के दर्शन के लिए भी VIP टिकट हासिल कर सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि VIP दर्शन टिकट जारी करने की तैयारी चल रही है। शुरू में यह सुविधा ऑफलाइन होगी। बाद में यह बुकिंग ऑनलाइन भी हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें