Get App

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन की लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा, समय बचाने के लिए इस ऐप का करें इस्तेमाल

DIAL ने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर डिजीयात्रा ऐप (DigiYatra app) का बीटा वर्जन लॉन्च किया है जो यात्रियों को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर जल्दी से चेक-इन करने की अनुमति देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2022 पर 3:50 PM
दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन की लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा, समय बचाने के लिए इस ऐप का करें इस्तेमाल
Digi Yatra App के जरिए आपको तमाम चेकिंग सेक्शनों से छुटकारा मिल जाएगा

Digi Yatra App: अगर आप दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जल्दी चेक-इन करना चाहते हैं तो अब दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए आपको तमाम चेकिंग सेक्शनों से छुटकारा मिल जाएगा। पहले आपको जांच के लिए जो 2-3 घंटे खराब करने पड़ते थे, अब आप उससे बच जाएंगे।

DIAL ने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर डिजीयात्रा ऐप (DigiYatra app) का बीटा वर्जन लॉन्च किया है जो यात्रियों को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर जल्दी से चेक-इन करने की अनुमति देगा।

ये यात्रियों के लिए एक बायोमेट्रिक एनेबल्ड सीमलैस ट्रेवल एक्सपीरियंस होने वाला है, जहां फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम में लोगों को अब एंट्री दी जाएगी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, DIAL ने सोमवार 15 अगस्त को यह सुविधा शुरू की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें