दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी अगली बड़ी योजना का ऐलान कर दिया। दिल्ली सीएम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी बसों और मेट्रो के किराए में पूरी तरह से छूट मिलेगी।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी अगली बड़ी योजना का ऐलान कर दिया। दिल्ली सीएम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी बसों और मेट्रो के किराए में पूरी तरह से छूट मिलेगी।
सीएम ने कहा कि इस पूरी योजना का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी, इसके लिए उसे केंद्र सरकार से छूट लेने की जरूरत नहीं है। इस पूरी योजना पर 1200 करोड़ का खर्च आने की उम्मीद है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की 50:50 हिस्सेदारी है, इसलिए इसके कार्यान्वयन को लेकर थोड़ी आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन अब सीएम ने कहा है कि इसका पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।
उन्होंने बताया कि सरकार अगले दो-तीन महीनों में ये योजना लागू कर सकती है।
कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महिलाओं को ध्यान में रखकर एक नई योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों में किराया नहीं देना होगा। सरकार ने इस कदम को महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना बताया है।
अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार डीटीसी बसों और दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को किराए से छूट देने पर विचार कर रही है ताकि उनकी सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों- DTC, DIMTS और दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को किराए से छूट देने के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करने के लिए बैठकें कर रहे हैं।
इस योजना को लेकर अभी बहुत सारी दुविधाएं और सवाल हैं लेकिन आप सरकार इस योजना की दिशा में काम करती हुई दिख रही है। इसके पीछे लोकसभा चुनावों में उसकी दुर्गति भी वजह है। इन चुनावों में आप ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे महज एक सीट पर ही जीत मिली। इस झटके के बाद पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।