दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने शनिवार को कोरोनोवायरस (Coronavirus) प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में Covid-19 मामलों में गिरावट को देखते हुए स्पा और सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को भी अपनी 100 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दे दी गई है।