Get App

दिल्ली सरकार जल संकट पर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, हरियाणा और यूपी से ज्यादा सप्लाई की मांग की

दिल्ली सरकार ने कहा है कि झुलसती गर्मी की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी हो गई है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा और यूपी जैसे पड़ोसी राज्यों के ज्यादा सप्लाई करने पर यह समस्या खत्म हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2024 पर 4:04 PM
दिल्ली सरकार जल संकट पर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, हरियाणा और यूपी से ज्यादा सप्लाई की मांग की
दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में बढ़ते जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया है।

दिल्ली सरकार पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दिल्ली सरकार ने याचिका में कम से कम एक महीना के लिए ज्यादा पानी की मांग की है। याचिका में कोर्ट से गुजारिश की गई है कि वह हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश को दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दे। याचिका में कहा गया है कि झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने की वजह से दिल्ली में पानी की कमी हो गई है। ऐसे में इस संकट से निपटने के लिए एक महीना के लिए पड़ोसी राज्यों से पानी की ज्यादा सप्लाई जरूरी है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली की पानी की जरूरत पूरी करना सबकी जिम्मेदारी है।

दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर लगाया आरोप

दिल्ली सरकार (Delhi Government) की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने दिल्ली में बढ़ते जल संकट के लिए हरियाणा सरकार (Haryana Government) को जिम्मेदार बताया है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने दिल्ली सरकार को इस मसले पर ड्रामा करने का आरोप लगा है। हरियाणा सरकार के मंत्री कुंअर पाल गुर्जर ने मीडिया से कहा, "हम दिल्ली को 350 क्यूसेक पानी दे रहे हैं। हम दिल्ली को पानी दे रहे हैं, क्योंकि यह देश की राजधानी है। जो लोग यह ड्रामा कर रहे हैं वे पानी का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं।"

दिल्ली में इमर्जेंसी सिचुएशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें