Delhi Rain: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत, कर्नाटक और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Weather Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (27 जून 2024) झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। स्काईमेट ने हफ्ते के आखिरी में दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। वहीं मौसम विभाग ने कर्नाटक, गोवा, केरल, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 9:22 AM
Weather Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी और लू का दौर लगभग खत्म हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज (27 जून 2024) को सुबह भारी बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस हफ्ते के अंत तक राजधानी में मानसून की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की बारिश के के बारे में अभी कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 27 जून को कर्नाटक, गोवा, केरल, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने इन राज्यों में बारिश के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 26 जून को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि 27 जून को तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश होगी। 28 जून तक आंध्र प्रदेश, और केरल में बारिश होगी। 30 जून तक गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली में बारिश


बुधवार को दिल्ली के पालम में 2.3 मिमी, आया नगर में 1.3 मिमी, रिज में 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में बुधवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री से ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजधानी के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। यह 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 38 से 36 और फिर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 30 जून तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र में 27 और 28 जून को भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 30 जून तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है।

Weather Update: सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।