शिमला से ज्यादा ठंडी दिल्ली! 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली की सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली आज शिमला से भी अधिक ठंडी है, क्योंकि बर्फबारी के लिए पर्यटकों की पसंदीदा हिमाचल प्रदेश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 2:17 PM
शिमला से ज्यादा ठंडी दिल्ली! 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन (FILE PHOTO)

क्रिसमस (Christmas) अब बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में दिल्ली-NCR में सर्दी (Delhi Winter) भी अपने पूरे चरम पर आ गई है। हैरानी की बात ये है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) से भी ज्यादा ठंड राजधानी दिल्ली में पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली की सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली आज शिमला से भी अधिक ठंडी है, क्योंकि बर्फबारी के लिए पर्यटकों की पसंदीदा हिमाचल प्रदेश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है।


अयोध्या के लिए 30 दिसंबर को उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट, अभी सिर्फ Indigo देगी सर्विस

आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 326 पर 'बहुत खराब' कैटेगरी में रहा।

जीरो और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बुलेटिन में कहा गया है कि गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 51 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।