Delhi Kanjhawala Accident: दिल्ली (Delhi) के दिल दहला देने वाले हिट एंड रन मामले (Hit and Run Case) में मृतका अंजली (Anjali) की एक दोस्त निधि (Nidhi) भी अब सामने आ गई है। घटना के वक्त निधि भी अंजली के साथ स्कूटी पर थी। फिलहाल निधि ही कंझावला मामले की एकमात्र चश्मदीद गवाह है। News18 के साथ बातचीत में निधि ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। उसने ये भी आरोप लगाया कि लड़कों ने उस पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वो जान बचाकर निकल आई।
निधि ने बताया कि घटना के वक्त वह अंजली के साथ स्कूटी पर थी और पीछे बैठी हुई थी। निधि ने बताया, "मेरी दोस्त अंजलि कार के नीचे फंस गई और लड़कों ने उसे कार के नीचे से निकालने की कोशिश तक नहीं की। जब वह गाड़ी के नीचे फंसी, तो वो मदद के लिए चिल्ला रही थी। हादसे के बाद मेरा फोन भी टूट गया था। मैं मदद के लिए चिल्लाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली।"
शुरुआत से पूरी घटना की डिटेल बताते हुए निधि ने बताया कि रात को करीब 2 बजे हम निकले थे। उसके बाद 3 बजे के करीब ये हादसा हुआ। घटना को याद करते हुए उसने बताया कि एकदम आमने-सामने से टक्कर हुई थी।
निधि ने आगे कहा कि हादसे के बाद में दूसरी साइड गिर गई थी। मेरा फोन भी टूट गया था और मैं काफी डर गई थी। इसलिए मैंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और मैं अपने घर चली आई थी।
उसने कहा, "मेरी जगह अगर वो (अंजलि) भी होती तो वो भी वहां से चली जाती। वो लड़के हमें नहीं जानते थे। अंजलि कार के नीचे फंस गई थी और बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी।
निधि ने बताया कि गाड़ी के शीश काले थे। हादसे के बाद लड़को को पता था की अंजलि गाड़ी के नीचे फांसी हुई है पर उन्होंने कार नहीं रोकी।
यहां निधि ने ये भी दावा किया कि 'अंजली नशे में थी'। उसने बताया, "अंजली की अपने बॉयफ्रेंड से कुछ लड़ाई हुई थी और उसने वहां से चलने की बात कही।" लड़की ने आगे बताया, "अंजली ने ड्रिंक कर रखी थी। बाहर आकर उसने खुद स्कूटी चलाने को कहा था और ट्रक से टक्कर होने से बाल-बाल बची थी।"
इससे पहले दिन में दिल्ली के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है।
उन्होंने आगे कहा, "वह पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में अहम साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।"