Delhi Kanjhawala Case: लड़की के साथ स्कूटी पर थी उसकी सहेली, OYO होटल में दोनों के बीच हुई थी बहस, मंगोलपुरी में आज होगा मृतका का अंतिम संस्कार

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठकर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kanjhawala Death Case: मृत लड़की के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को एंबुलेंस में उसके पैतृक आवास ले जाया गया

Delhi Kanjhawala Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी (Delhi Sultanpuri Accident) के कंझावला इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जब 20वर्षीय मृतक अंजलि सिंह (Anjali Singh) का रूट ट्रेस कर रही थी तब उन्हें पता लगा उसके साथ स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी। अंजली का उस रात जब एक्सीडेंट हुआ तो लड़की उसके पीछे बैठी थी। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट के दौरान दूसरी लड़की को चोट नहीं आई और वह उठकर घटनास्थल से अपने घर चली गई। लेकिन अंजली की टांगे कार के एक्सेल में फंस गई थी, जिसके बाद कार मैं बैठे पांचों आरोपी अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे। पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है। फिलहाल, पुलिस लड़की का बयान दर्ज कर रही है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठकर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है।"

अधिकारी ने आगे कहा कि वह पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।


मैनेजर का बड़ा खुलासा

सामने आए CCTV फुटेज में मृतका के साथ के एक अन्य लड़की दिखी जो स्कूटी पर सवार थी। होटल मैनेजर ने चौंकाने वाला दावा किया है। होटल मैनेजर ने एएनआई से कहा कि वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।

दिल्ली पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था। दिल्ली पुलिस ने कहा, “जब हमने मृतका के रास्ते का पता लगाया, तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की थी। हादसे के बाद वह मौके से भाग गई लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद उसे घसीटा गया।”

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

एक्सीडेंट से करीब 15 मिनट पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर एक होटल से नए साल की पार्टी करके ये निकलती दिखा रही हैं। NDTV के मुताबिक, पिंक टी- शर्ट में अंजलि थी, जबकि रेड टी- शर्ट में उसकी सहेली निधि... होटल से निकलने के बाद शुरू में स्कूटी निधि चला रही है, जबकि अंजलि पीछे बैठी हुई है। कुछ दूरी पर अंजलि ने अपनी सहेली से कहा कि अब स्कूटी मैं चलाऊंगी जिसके बाद अंजलि स्कूटी चलाती है और निधि पीछे बैठ जाती है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी इंडियन साइंस कांग्रेस का किया उद्घाटन, बोले- 'स्टार्टअप के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में है भारत', पढ़ें बड़ी बातें

बाद में यह हादसा हो जाता है और निधि मौके से भाग जाती है। जबकि अंजलि का पैर कार में फंस जाता है और वह कार के साथ घसीटती चली जाती है। रात में दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर शालिनी सिंह कंझावला स्पॉट पर गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अब उनके नेतृत्व पर मामले की नए सिरे से जांच हो रही है।

युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि कंझावला (Kanjhawala) इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था। बता दे कि कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि आरोपियों को कंझावला इलाके में अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जाएगा।

मंगोलपुरी में होगा अंतिम संस्कार

मृत लड़की के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को एंबुलेंस में उसके पैतृक आवास ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई चोट के निशान नहीं हैं। युवती की मां ने आशंका जाहिर की थी कि उसकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया था।

कुछ देर परिवार के बाकी सदस्यों को अंतिम दर्शन करने के बाद पार्थिव शरीर को शमशान घाट ले जाया जाएगा। पीड़ित परिवार की मांग है कि घर से शमशान घाट तक एक शोक यात्रा निकाली जाए जिसमें परिवार के सदस्य और आसपास के लोग रहें। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इसकी इजाजत नहीं मिली है। मृतका का अंतिम संस्कार मंगोलपुरी Y ब्लॉक के शमशान घाट पर होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।