दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद पॉल्यूशन की स्थिति में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटाई गईं

राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में बारिश जारी है। बीते कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखी जा रही है। इस वजह से सरकार ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लागू जीआरपी-3 को हटा दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में सुधार हुआ है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 10:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखी जा रही है।

राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में बारिश जारी है। बीते कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखी जा रही है। इस वजह से सरकार ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लागू जीआरपी-3 को हटा दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में सुधार हुआ है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

बारिश के बाद मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वॉलिटी पर प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच 27 दिसंबर को ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRP) के तहत तीसरे चरण की पाबंदियों को हटा दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। दरअसल, दिल्ली में एयर क्वॉलिटी के स्तर में गिरावट देखी गई है। यहां 24 घंटे का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स ( AQI) 27 दिसंबर को शाम सात बजे 324 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों के अनुसार अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण एयर क्वॉलिटी की स्थिति में और सुधार होने का अनुमान है। साथ ही, BS-IV डीजव औ BS-III पेट्रोल गाड़ियों पर से पाबंदी हटा ली गई है।

GRAP-1 और GRAP-2 की पाबंदियां जारी रहेंगी


दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने की रणनीति बनाने के लिए जिम्मेदार एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमीशन (CQM) ने कहा है कि चरण एक और दो के तहत तय पाबंदियां लागू रहेंगी। जीआरएपी चरण तीन के तहत निजी क्षेत्र में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगाया जाती है। चरण तीन के तहत, पांचवीं तक की कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके में चलाना जरूरी है। माता-पिता और छात्रों के पास जहां भी उपलब्ध हो, ऑनलाइन शिक्षा चुनने का विकल्प है। चरण तीन के तहत, दिल्ली और आसपास के एनसीआर जिलों में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल कारों (4-पहिया वाहन) का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। दिव्यांग व्यक्तियों को छूट दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।