Delhi Nursery Admission: दिल्ली में एडमिशन का प्रोसेस एक बार फिर शुरू होने वाला है। दिल्ली सरकार ने सर्कुलर जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर एरिया में अकाडमिक ईयर 2023-24 के लिए प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में एडमिशन 1 दिसंबर से शुरू होगा। सर्कुलर में कहा गया है कि लिस्ट की घोषणा 20 जनवरी 2023 को की जाएगी। एडमिशन की प्रोसेस की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है।
1 दिसंबर से करना होगा पेरेंट्स को एडमिशन के लिए अप्लाई
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के मुताबिक सभी प्राइवेट स्कूलों को 28 नवंबर तक अपना एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करना होगा और अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर होगी। पेरेट्स के पास नर्सरी में एडमिशन के लिए 1 दिसंबर से 23 तक का समय अप्लाई करने के लिए मिलेगा।
20 जनवरी को जारी होगी पहली लिस्ट
चुने गए छात्रों की पहली लिस्ट स्कूलों में 20 जनवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी सूची अगर निकाली गई तो 2 फरवरी को निकाली जाएगी। यदि कोई स्कूल उसके बाद भी लिस्ट निकालता है तो 1 मार्च को लिस्ट जारी की जाएगी। ये प्रक्रिया 17 मार्च को बंद हो जाएगी।
इन कक्षाओं में होगा एडमिशन
एडमिशन का ये शेड्यूल नर्सरी, केजी और क्लास वन के लिए है। छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग स्कूलों में एडमिशन हो सकता है।
नर्सरी में एडमिशन करने की प्रमुख तिथियां
- एडमिशन के मानदंड और एडमिशन फॉर्म 28.11.2022 सोमवार तक अपलोड करने होंगे।
- एडमिशन का प्रोसेस 1 दिसंबर 2022 गुरुवार से शुरू होगा।
- स्कूलों में एडमिशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार तक है।
- ओपन सीट के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2023 रखी गई है।
-ओपन स्कैट के तहत एडमिशन करने के लिए 13 जनवरी 2023 तक एडमिशन करना होगा।
- चुने गए छात्रों की पहली लिस्ट 20 जनवरी 2023 को जारी की जाएगी।