राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,011 नए मामले (COVID-19 Case) सामने आए। यह लगातार चौथा दिन है, जब दिल्ली में एक हजार से अधिक कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.42 फीसदी बढ़ गई है। इसका मतलब है कि अब हर 100 लोगों के कोरोना टेस्ट पर 6.42 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।
सोमवार के मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,168 हो गई है। सोमवार को एक लोग के कोरोना से भी मौत भी हुई, जिसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से कुल मौतों की संख्या अब 2,6168 पर पहुंच गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 817 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
दिल्ली में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की संख्या में 11 से 24 अप्रैल के दौरान 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 11 अप्रैल को दिल्ली में जहां 447 मरीज होम आइसोलेशन में थे। वहीं 13 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 504, जबकि 14 अप्रैल को यह संक्या बढ़कर 574 पर पहुंच गई। फिलहाल दिल्ली में करीब 3067 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का कहना है कि राजधानी में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या जरूर बढ़ रही है, लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं है क्योंकि में अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या काफी कम है। दिल्ली में इस समय कोरोना के 90 मरीज अस्पताल में एडमिट हैं।
देश भर में 2,541 नए मामले आए
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह 8 बजे एक बयान में बताया कि, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,541 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 30 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,30,60,086 हो गई है।
देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 5,22,223 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,862 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,25,21,341 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 16,522 है।