दिल्ली में रफ्तार का कहर! सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। चौथे व्यक्ति की प्राथमिक इलाज के दौरान मौत हो गई।

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 10:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस मामले में IPC की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बुधवार सुबह एक मनहूस खबर आई। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाk हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में शामिल ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ये हादसा मंगलवार देर रात करीब 1:51 बजे हुआ। यह घटना दिल्ली के सीमापुरी इलाके में उस वक्त हुई, जब ट्रक चालक डीटीसी डिपो रेड लाइट पार कर रहा था। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। चौथे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है।


समाचार एजेंसी ने बताया कि दो घायलों की पहचान 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। सीलमपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।