दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को राजधानी में लॉकडाउन (Delhi Lockdown) को बढ़ाने की घोषनण की है। हालांकि, उन्होंने अब कुछ छूट भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी कई गतिविधियों में ज्यादा छूट के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। ऑड-ईवन के आधार पर बाजार और मॉल खुलेंगे। साथ ही मेट्रो को भी 50% क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दे दी गई है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाजार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है।
सीएम ने कहा कि निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।
प्रतिबंध में नई छूट के बाद सरकारी दफ्तरों में ग्रुप A ऑफिसर 100 प्रतिशत और बाकी इसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ऑफिसर काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे
मुख्य मंत्री ने आगे कहा, "विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए। 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।"