Delhi-NCR Smog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Smog: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि हिमालय से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गुरुवार 19 दिसंबर और शुक्रवार 20 दिसंबर को दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 19 दिसंबर की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 12:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi-NCR Smog: मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिनों के लिए IMD ने चेतावनी जारी की है

Delhi-NCR Weather Update Today: गुरुवार (19 दिसंबर) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, 19 दिसंबर की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिल्ली में गुरुवार सुबह सात बजे तक औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 448 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 289, गुरुग्राम में 370, गाजियाबाद में 386, ग्रेटर नोएडा में 351 और नोएडा में 366 नंबर बना हुआ है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

राजधानी दिल्ली के अधिकांश और अधिकतर इलाकों में AQI लेवल 400 से ऊपर 500 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 450, आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 472, बवाना में 454, बुराड़ी क्रॉसिंग में 473, मथुरा रोड में 467, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 451, डीटीयू में 459, द्वारका सेक्टर 8 में 460, आईटीओ में 475, जहांगीरपुरी में 478, जवाहरलाल नेहरू स्टेशन में 447, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 458, मंदिर मार्ग में 444, मुंडका में 458, नजफगढ़ में 404, नरेला में 441, नेहरू नगर में 485, नॉर्थ कैंपस डीयू में 445, ओखला फेस 2 में 467, पटपड़गंज में 468, पंजाबी बाग में 476, पूषा में 438, आरके पुरम में 457, रोहिणी में 470, सिरी फोर्ट में 466, सोनिया विहार में 463, श्री अरविंदो मार्ग में 419, विवेक विहार में 475, वजीरपुर में 482 को बना हुआ है।

दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों और नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे आसपास के इलाकों में गुरुवार को घने कोहरे की चादर छाई हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज भी धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। इस बीच उत्तर भारत के अन्य हिस्से भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान काफी नीचे बना हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।


ये भी पढ़ें- आंबेडकर पर संसद में संग्राम! BJP सांसद प्रताप चंद्र सारंगी हुए घायल, राहुल गांधी पर लगाया धक्का देने का आरोप

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD का अनुमान है कि दिल्ली में जल्द ही अधिकतम तापमान 23°C तक पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 8°C तक गिर जाएगा। सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि हवा भी काफी चिंताजनक है, जिसका AQI स्तर 364 है। IMD ने इस घने कोहरे के कारण राष्टीय राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, IMD ने कहा है कि हिमालय से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज (19 दिसंबर) और कल (20 दिसंबर) दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 19 दिसंबर की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।