DGCA ने Air India, SpiceJet को भेजा कारण बताओ नोटिस, घने कोहरे के दौरान प्रशिक्षित पायलटों को तैनात नहीं करने का आरोप

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने कहा कि 24-25 दिसंबर और 27-28 दिसंबर को कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाली 50 से अधिक फ्लाइट्स को डायवर्ट किए जाने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। दोनों कंपनियों को 14 जनवरी से पहले इस नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 6:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DGCA ने आज 4 जनवरी को एयर इंडिया (Air India) और स्पाइसजेट (SpiceJet) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

डायरेक्टोरेज जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने आज 4 जनवरी को एयर इंडिया (Air India) और स्पाइसजेट (SpiceJet) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस घने कोहरे के दौरान प्रशिक्षित पायलटों को दिल्ली में तैनात नहीं करने के चलते भेजा गया है। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी से अधिक संख्या में रूट्स का डॉयवर्जन करना पड़ा। दोनों कंपनियों को 14 जनवरी से पहले इस नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

DGCA का बयान

DGCA के आधिकारिक बयान में कहा कि उसने यह नोटिस नॉन-सीएटी III (non-CAT III) कंप्लायंट पायलट्स को रोस्टर करने के लिए जारी किया है। एविएशन रेगुलेटर ने कहा कि 24-25 दिसंबर और 27-28 दिसंबर को कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाली 50 से अधिक फ्लाइट्स को डायवर्ट किए जाने के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। कैट III या कैटेगरी III एक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) है जो एयरक्राफ्ट को कम विजिबिलिटी के दौरान यानी बारिश, घने कोहरे या बर्फ में उतरने की अनुमति देता है जहां विजिबिलिटी 50 मीटर हो।


हर साल कोहरे के मौसम के पहले कुछ दिन थोड़े कठिन होते हैं क्योंकि कैट III कंप्लायंट वाले पायलट अन्य सेक्टर्स में तैनात होते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों, जहां वर्तमान में केवल एक CAT III कंप्लायंट रनवे है, ने कहा कि 24-25 और 27-28 दिसंबर की मध्यरात्रि के बीच IGIA जाने वाली 58 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया था।

कई फ्लाइट्स को करना पड़ा डायवर्ट

इस बीच घने कोहरे के मौसम में उतरने के लिए प्रशिक्षित पायलटों के नहीं होने के कारण दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि 25 दिसंबर की मध्यरात्रि को कुल 58 फ्लाइट्स में से 50 को इसलिए डायवर्ट किया गया क्योंकि एयरलाइन द्वारा कम विजिबिलिटी की स्थिति के लिए प्रशिक्षित पायलट तैनात नहीं किए गए थे। इसके चलते इंडिगो की सबसे अधिक फ्लाइट डायवर्ट की गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।