DU 5th CutOff List 2021: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi -DU) के कॉलेजों में एडमिशन के इंतजार में हैं तो ये खबर आपके काम की है। DU ने अपनी पांचवीं कटऑफ लिस्ट सोमवार को जारी कर दी है। छात्र DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर पांचवीं कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने सभी कोर्स के लिए यानी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए अलग से लिस्ट जारी की है पांचवीं कट ऑफ लिस्ट के दाखिले 9 नवंबर और 10 नवंबर को किए जाएंगे। एडमिशन फीस जमा करने की आखिर तारीख 12 नवंबर 2021 है।
पांचवीं कट ऑफ लिस्ट कैसे करें चेक
सबसे पहले आपको DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर विजिट करें।
फिर DU की 5वीं कट ऑफ 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अलग-अलग स्ट्रीमवाइज दिए हुए कटऑफ लिस्ट को देखें और डाउनलोड करें।
भविष्य में काम के लिए कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर अपने पास सेव कर लें।
DU ने पहली कट ऑफ लिस्ट 1 अक्टूबर को जारी की थी। इसके बाद 5 अक्टूबर को दूसरी कट ऑफ लिस्ट, 16 अक्टूबर को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की। स्पेशल और चौथी कट ऑफ लिस्ट 25 और 30 अक्टूबर को जारी की। यूनिवर्सिटी ने NCWEB की पहली कट ऑफ लिस्ट 29 अक्टूबर को जारी की थी।
इस बार डीयू के कई यूजी कोर्सेस में करीब 70,000 सीटों पर एडमिशन होंगे। जिसमें से 1.70 लाख छात्रों ने अप्लाई किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथे राउंड के बाद करीब 86 फीसदी सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। 14 फीसदी सीटों को भरा जाना बाकी है।