AAI का Air India पर ₹2,350 बकाया, अन्य एयरलाइंस पर ₹350 करोड़ बकाया

AAI का सबसे ज्यादा बकाया AIR INDIA पर है

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 5:17 PM
AAI का सबसे ज्यादा बकाया AIR INDIA पर है

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह (Minister of State for Civil Aviation V K Singh) ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया पर इस साल सितंबर तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India (AAI) का 2,350 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि स्पाइसजेट पर हवाईअड्डा प्रबंधन प्राधिकरण (airports management authority) का 185 करोड़ रुपये बकाया है

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सिंह ने कहा, "कुछ एयरलाइंस अपना बकाया चुकाने में असफल रहे हैं।"

मिंट में छपी खबर के मुताबिक मंत्री ने कहा कि सितंबर 2021 तक एयर इंडिया (Air India), एलायंस एयर (Alliance Air), स्पाइसजेट (SpiceJet) और गो एयर (Go Air) (जिसे अब Go First कहा जाता है) का बकाया क्रमश: ₹2,350 करोड़, ₹109 करोड़, ₹185 करोड़ और ₹56 करोड़ रहा।


CNBC-AWAAZ EXCLUSIVE: FDI प्रस्तावों की तुरंत मंजूरी के लिए उठेंगे कदम, कैबिनेट सचिव की बैठक में हुआ फैसला!

उन्होंने बताया कि AAI अपनी क्रेडिट पॉलिसी के अनुसार बकाया की वसूली के लिए एयरलाइंस के साथ नियमित रूप से फॉलो अप करता है।

उन्होंने कहा कि दंडात्मक ब्याज वसूलना, जमानत राशि को भुनाना और कानूनी कार्रवाई करना जैसे अन्य विकल्प AAI के पास बकाया की वसूली के लिए उपलब्ध थे।

AAI के पास देश भर में करीब 125 हवाईअड्डे हैं। एयरलाइंस को नियमित रूप से अपने हवाई अड्डों से विमान ऑपरेट करने के लिए AAI को लैंडिंग शुल्क और पार्किंग शुल्क जैसे विभिन्न शुल्कों का भुगतान करना पड़ता है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।