Get App

Budget 2024 से पहले अरबों में पहुंच गई नायडू, नीतीश की मांग, आंध्र प्रदेश और बिहार ने मांगे 48,000 करोड़ रुपए

BJP के दो प्रमुख सहयोगियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा उधारी के अलावा, चालू वित्तीय वर्ष के लिए इन फंडों (हजारों करोड़ रुपये) का अनुरोध किया है। ये उम्मीद तो पहले से ही थी नायडू और नीतीश, जो NDA में आते-जाते रहे हैं, बीजेपी के लिए किंगमेकर की भूमिका निभाने के बदले में अपने राज्यों के लिए ज्यादा फंड की मांग करेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2024 पर 8:16 PM
Budget 2024 से पहले अरबों में पहुंच गई नायडू, नीतीश की मांग, आंध्र प्रदेश और बिहार ने मांगे 48,000 करोड़ रुपए
अरबों में पहुंच गई चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की मांग

चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU ने 23 जुलाई को पेश होने वाले 2024 के केंद्रीय बजट से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से लगभग 5.7 अरब डॉलर लगभग 48,000 करोड़ रुपए की मांग की है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 16 सांसदों वाली टीडीपी और 12 सांसदों वाली जेडी(यू) ने बीजेपी को केंद्र में सरकार बनाने में मदद की, क्योंकि भगवा पार्टी बहुमत से काफी पीछे रह गई।

न्यूज एजेंसी Reuters और एक सूत्र ने दस्तावेज के हवाले से बताया, BJP के दो प्रमुख सहयोगियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा उधारी के अलावा, चालू वित्तीय वर्ष के लिए इन फंडों (हजारों करोड़ रुपये) का अनुरोध किया है।

ये उम्मीद तो पहले से ही थी नायडू और नीतीश, जो NDA में आते-जाते रहे हैं, बीजेपी के लिए किंगमेकर की भूमिका निभाने के बदले में अपने राज्यों के लिए ज्यादा फंड की मांग करेंगे।

नायडू की 1 लाख करोड़ से ज्यादा की मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें