Indian Oil ने जेट फ्यूल 1.3% तक किया सस्ता, दिल्ली में रेट 1.21 लाख प्रति किलोलीटर, जानिए दूसरे शहरों में कीमत

ATF की कीमत में यह इस साल पहली कटौती है। इससे पहले 16 मई को आईओसीएल ने जेट फ्यूल 5 फीसदी तक महंगा कर दिया था, जिससे कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक एयरलाइन के संचालन पर आने वाली कुल लागत में 40 फीसदी हिस्सेदारी जेट फ्यूल की है, जो इस साल बढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है

Jet fuel price : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने बुधवार, 1 जून 2022 से दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 1.3 फीसदी घटाकर 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर कर दी है। कीमत में यह इस साल पहली कटौती है।

इससे पहले 16 मई को आईओसीएल ने जेट फ्यूल 5 फीसदी तक महंगा कर दिया था, जिससे कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी। जनवरी से अब तक एटीएफ की कीमत 61.7 फीसदी की भारी बढ़ोतरी के साथ 72,062 हजार रुपये से बढ़कर 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी।

वैश्विक कीमतों के चलते महंगा होता रहा है तेल


वैश्विक स्तर पर एनर्जी की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारत में फ्यूल के रेट बढ़ाए गए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं और कोविड महामारी के असर में कमी के बाद फिर मांग बढ़ने से तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए 85 फीसदी आयात पर निर्भर है।

BJP को 2020-21 में मिला सबसे ज्यादा चंदा, जानें किस पार्टी को कितना मिला डोनेशन

कब कितना महंगा हुआ एटीएफ

एक एयरलाइन के संचालन पर आने वाली कुल लागत में 40 फीसदी हिस्सेदारी जेट फ्यूल की है, जो इस साल बढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

जेट फ्यूल में 16 मार्च को सबसे ज्यादा 18.3 फीसदी, 1 अप्रैल को 2 फीसदी, 16 अप्रैल को 0.2 फीसदी और 1 मई को 3.22 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। राज्यों में कीमतें अलग-अलग हैं, जो स्थानीय करों पर निर्भर हैं।

Changes From 1 June: आज से बदल गए हैं आपकी लाइफ से जुड़े 8 बड़े नियम, घर के बजट पर होगा सीधा असर

घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें

1 जून, 2022 से घरेलू एयरलाइंस के लिए लागू कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में एटीएफ 121,475.74 रुपये प्रति किलोलीटर है। वहीं कोलकाता में 126,369.98 रुपये, मुंबई में 120,306.99 रुपये और चेन्नई में 125,725.36 रुपये प्रति किलोलीटर है।

अंतर्राष्ट्रीय रूट की घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमतें

अंतर्राष्ट्रीय रूट पर जाने वाली घरेलू एयरलाइंस के लिए भी एटीएफ की कीमतों में बदलाव हुआ है। दिल्ली में इन एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत 1,181.86 डॉलर, कोलकाता में 1,221.95 डॉलर, मुंबई में 1,178.61 डॉलर और चेन्नई में 1,177.20 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।