Changes From 1 June: आज से बदल गए हैं आपकी लाइफ से जुड़े 8 बड़े नियम, घर के बजट पर होगा सीधा असर

1 जून आपके घर के बजट से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। आज कमर्शियल सिलेंडर का दाम कम हो गया हे लेकिन 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 10:15 AM
कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर का रेट 135 रुपये कम कर दिया है।

Rules change from today 1 June 2022: 1 जून आपके घर के बजट से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। आज कमर्शियल सिलेंडर का दाम कम हो गया हे लेकिन 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। गाड़ी का इंश्योरेंस आज से महंगा हो गया है। होम लोन की दरों में भी बैंकों ने बदलाव किय है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

1. सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर का रेट 135 रुपये कम कर दिया है। यह राहत 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर पर दी गई है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा।19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 की जगह 2219, कोलकाता में 2454 की जगह 2322, मुंबई में 2306 की जगह 2171.50 और चेन्नई में 2507 की जगह 2373 रुपये में मिलेगा। अभी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये है।


2. SBI होम लोन होगा महंगा

SBI बैंक का होम लोन 1 जून से थोड़ा मंहगा हो गया है। SBI ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है, जबकि RLLR 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा।

3. मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक हालिया नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000cc तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपये होगा। कोविड से पहले 2019-20 में ये 2,072 रुपये था। वहीं 1000cc से 1500cc तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपये होगा, जो पहले 3221 रुपये था। यानी, गाड़ियों का इंश्योरेंस आज से महंगा हो गया है।

4. Axis Bank के Saving Account के बदलेंगे नियम

एक्सिस बैंक ने 1 जून 2022 से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले सर्विस चार्ज को बढ़ा दिया है। बढ़े हुए नए चार्जेस में बैलेंस को मेंटेन करने के लिए मंथली सर्विस फीस भी शामिल है। NACH के तहत ऑटो डेबिट फेल होने पर लगने वाला चार्ज 1 जुलाई से लागू होगा। एडिशनल चेक बुक पर भी चार्ज लगेगा।

5. शुरू हुआ गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण

सोने (Gold) में गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून 2022 से शुरू हो गया है। अब 256 पुराने जिलों के अलावा 32 नए जिलों में भी हॉलमार्किंग सेंटर्स खोले जाएंगे। अब इन सभी 288 जिलों में सोने के गहने की हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगी। इन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के गहने ही बेचे जा सकेंगे। ये भी हॉलमार्किंग के बाद ही बेच पाएंगे।

6. सरकारी योजना में बदलाव

केंद्र सरकार की तरफ से 7 साल बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के प्रीम‍ियम में बढ़ोतरी का ऐलान क‍िया गया है। ये बदलाव आज 1 जून से लागू हो गया है। PMJJBY के तहत लाभार्थी को 2 लाख रुपये का कवर म‍िलता है। इसके तहत 330 रुपये लिये जाते थे अब 436 रुपये का सालाना प्रीमियम देना होगा।

7 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का बढ़ा प्रीमियम

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीम‍ियम बढ़ा द‍िया है। अब इसे लिए 12 रुपये की जगह 20 रुपये देने होंगे।

8. सरकार ने घटाया अन्न का कोटा

पीएम‍ गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के कई राज्‍यों में फ्री म‍िलने वाले गेहूं का कोटा भी घटा दिया है। यूपी, बि‍हार और केरल में 1 जून से अब 3 क‍िलो गेहूं और 2 क‍िलो चावल की जगह 5 क‍िलो चावल ही दिया जाएगा। यह फैसला गेहूं की कम खरीद होने के कारण किया गया है।

Share Market Live Update: बाजार में बढ़त, निफ्टी 16600 के निकला पार, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।